ब्लैक लिस्टेड 169 वाहनों ने नहीं कराई फिटनेस
हापुड़। गाजियाबाद में स्कूल बस में छात्र की दर्दनाक मौत के बाद जिले में लगातार नियम विरुद्ध चल रहीं स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को भी यह अभियान जारी रहा और एआरटीओ ने आठ बसों को सीज करते हुए एक का चालान किया। कुल मिलाकर अभी तक जिले में 84 वाहनों को सीज किया जा चुका है। जबकि सौ से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। लेकिन बड़ी गंभीर बात है कि कुल ब्लैक लिस्टेड किए गए वाहनों में से पांच ने ही फिटनेस कराई है और 169 वाहनों की अभी भी फिटनेस होनी बाकी है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने बच्चों को अपने वाहनों से स्कूल पहुंचाया।
शासन ने जिला प्रशासन को आदेश दिए थे कि जिले की स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर 28 अप्रैल तक रिपोर्ट भेंजे। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। स्कूल संचालकों को स्कूलों में जाकर अवगत कराया जा रहा है, कि बसों की फिटनेस कराएं ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। स्कूलों को शासन की मंशा से अवगत भी कराया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद वाहन स्वामी और स्कूल संचालक फिटनेस कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
--
हर बार हादसे के बाद ही होती है कार्रवाई
नियमानुसार आठ साल तक पुराने वाहन के फिटनेस प्रमाण पत्र का हर दो साल में नवीनीकरण होता है, इसके बाद हर साल नवीनीकरण कराना पड़ता है। लेकिन फिटनेस न कराने के पीछे स्कूल संचालकों की सोच कुछ अलग ही है। ऑफ द रिकार्ड बात करने पर इन स्कूल संचालकों का कहना है कि ऐसे हादसों के बाद हर बार सख्ती होती है, इस बार भी कुछ दिन अभियान चलने के बाद सब पुराने ढर्रे पर आ जाएगा और यही बसें फिर पहले की तरह सड़कों पर बिना रोक टोक दौड़ेंगी। ऐसे में जिन बसों के कागजात पूरे नहीं हैं, उन बसों को सड़कों पर नहीं उतारा जा रहा है। अभिभावक खुद ही बच्चों को स्कूल छोड़ने पर मजबूर हैं।
फिटनेस कराने के लिए जारी किए जा रहे नोटिस
जिन स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस नहीं कराई जा रही है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं, इसके बाद कार्रवाई होगी।
- महेश शर्मा, एआरटीओ प्रशासन।
इन स्कूलों की बसों की नहीं हुई फिटनेस
स्कूल का नाम बसों की संख्या
एपीएस पब्लिक स्कूल धौलाना 1
आधार पब्लिक स्कूल फैजलपुर मोरपुर 5
एडोब इंटरनेशनल स्कूल धौलाना 2
आकाशदीप पब्लिक स्कूल सौलाना 2
बीक एकेडमी, बाबूगढ़ 2
बीआर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीनगर हापुड़ 5
बेथेस्दा क्रिस्चयन एकेडमी, मोदीनगर रोड 1
बीएनटी पब्लिक स्कूल दतियाना 2
बिर्लियेंट कैरियर गल्र्स स्कूल, हापुड़ 2
बीएस पब्लिक स्कूल, गढ़ 1
केम्ब्रेन हाल पब्लिक स्कूल हापुड़ 1
चौ. वेदराम कालेज, सिरौंधन 2
डीएल इंटरनेशनल स्कूल, शेखपुर 2
देव पब्लिक स्कूल, गढ़ 1
डायमंड पब्लिक स्कूल, सपनावत 1
डीआर इंटरनेशनल स्कूल, दौताई 2
जीएस मेडिकल कालेज, पिलखुवा 1
गजराज सिंह पब्लिक स्कूल, धौलाना 1
गरिमा कौशिक नवज्योति स्कूल, कुचेसतर रोड 2
जीडी पब्लिक स्कूल, बाबूगढ़ 1
गीतांजलि पब्लिक स्कूल, गढ़ 1
ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, सिंभावली 2
जीआर पब्लिक स्कूल, सिंभावली 1
एचआरएम पब्लिक स्कूल, लोधीपुर सोभान 1
हरकेस मैमोरियल शिक्षा सदन, गिरधरपुर 3
इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड एकेडमिक स्टडी 3
जेपीएस ग्लोबल एकेडमी, कस्तला कासमाबाद 2
जयङ्क्षहद पब्लिक स्कूल, कुचेसर रोड चौपला 2
जय राधेश्याम एजुकेशन एकेडमी, धौलाना 3
जयपाल सिंह शर्मा ट्रस्ट, पिलखुवा 2
कमला इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग सेंटर, भटियाना 1
कविता मैमोरियल पब्लिक स्कूल, सिखैड़ा 4
किड वल्र्ड पब्लिक स्कूल, हापुड़ 1
केएन पब्लिक स्कूल, बाबूगढ़ 1
कुंवरपाल सिंह हाईस्कूल, अयादनगर 2
कुराइमल शर्मा पब्लिक इंटर कालेज, पिलखुवा 1
एलएम इंटरनेशनल स्कूल, हापुड़ 2
लाला शंभुदयाल डीएवी पब्लिक स्कूल, पिलखुवा 4
लक्ष्मीबाई एजुकेशनल ट्रस्ट, धौलाना 1
मार्डन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, गढ़ 2
संत ईश्वर सिंह मैमोरियल स्कूल, बिगास 4
सरस्वती शिशु मंदिर, मोदीनगर रोड, हापुड़ 6
श्रीमति कमलादवी पब्लिक स्कूल, हापुड़ 1
मदरसा इकरा इंटरनेशनल स्कूल, असौड़ा 1
मदरसा रेहान मैमोरियल स्कूल, हापुड़ 1
मदरसा शाहदाब इस्लामिक स्कूल, कमालपुर 1
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल धौलाना 1
महाऋषि विवेकानंद पब्लिक स्कूल, कुचेसर चौपला 5
मार्डन पब्लिक स्कूल, सिंभावली 2
माउंट कॉलंबस इंटरनेशनल स्कूल, सिंभावली 1
नवोदय पब्लिक स्कूल, धौलाना 2
न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल, हापुड़ 2
न्यादरमल माहेश्वरी आंचल विद्यापीठ, पिलखुवा 1
ओमप्रकाश अग्रवाल कन्या इंटर कालेज बाबूगढ़ 1
आक्सफोर्ड कालेज ऑफ फारमेसी, मसूरी 1
टीडी इंटरनेशनल स्कूल, धौलाना 1
पशुपति इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज, धौलाना 1
पं शंभुयाल पब्लिक हाईस्कूल, बागड़पुर 1
पुष्पांजलि पब्लिक स्कूल, गांधी विहार 1
होली चाइल्ड जूनियर हाईस्कूल बक्सर 2
राधा कृष्णा शिक्षा समिति, सिंभावली 1
राधा कृष्णा विकास समिति, हिम्मतपुर 2
रामा एजुकेशन सोसाइटी, पिलखुवा 1
रामा मेडिकल कालेज, पिलखुवा 1
रोजवुड पब्लिक स्कूल, कुचेसर चौपला 1
एसवी जूनियर हाईस्कूल, फगौता 1
सैनरा पब्लिक स्कूल, गढ़ 4
संत आशाराम भौंरासाहेब शिक्षा सदन, हापुड़ 1
सर्वोदय पब्लिक जू हाईस्कूल, सिंभावली 1
एसजीआरएस इंटरनेशनल स्कूल, गढ़ 2
शांति शिक्षा निकेतन, ककराना 1
शिव शिक्षा प्रसार समिति, गिरधरपुर तुमरैल 1
श्री गणपति एजुकेेशन सोसाइटी, पिलखुवा 1
श्रीचंद इंटरनेशनल स्कूल, पारपा 1
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज, मुजफ्फरा बागड़पुर 1
श्रीमति कमलादेवी पब्लिक स्कूल अयादनगर 4
सन फ्लोवर पब्लिक स्कूल, गढ़ 3