फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद से ज्यादा हापुड़ की हवा प्रदूषित, एक्यूआई पहुंचा 338

विज्ञापन
गुरुवार को प्रदूषण बढ़ने के कारण चेहरे को ढककर जाती युवतिया । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
दिल्ली-गाजियाबाद से ज्यादा हापुड़ की हवा प्रदूषित, 338 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन

हापुड़। जिले में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले में प्रदूषण की स्थिति दिल्ली और गाजियाबाद से भी खराब रही। एक्यूआई 338 पहुंच गया। आंखों में जलन की समस्या से लोग काफी परेशान रहे, हालांकि सड़कों पर धूल और गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य बढ़ते प्रदूषण का कारण माना जा रहा है।
हापुड़ की वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब होती जा रही है। बृहस्पतिवार को हापुड़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 338 पहुंच गया है। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण आसपास के क्षेत्र में सड़कों पर बढ़ती धूल और गेंहू की थ्रेसिंग का कारण बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर दिल्ली और गाजियाबाद से भी अधिक रहा। दिल्ली में विभिन्न स्थानों में प्रदूषण का स्तर 300 से कम आंका गया। गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर यहां से कम रहा। वसुंधरा में दोपहर का एक्यूआई 331 दर्ज किया गया। जो हापुड़ के एक्यूआई से 7 अंक नीचे थे। ऐसे में हापुड़ में देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शुमार रहा।
विज्ञापन

दमा के रोगी बरतें सावधानी
प्रदूषण बढने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की समस्या बन गई है। सड़कों पर बाहर निकलने पर लोग आंखों में परेशानी महसूस करते नजर आए। लोगों का कहना था कि वातावरण में धूल के कण महसूस हो रहे हैं। ऐसे लोग चिकित्सकों के पास भी पहुंचे और उपचार कराया।
आसमान में बादल छाने से पारा हुआ कम
पिछले कई दिनों से 40 डिग्री से ऊपर चल रहा तापमान बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाये रहने के कारण नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री से घटकर 39 डिग्री पहुंच गया। जिसके कारण लोगों को कुछ राहत मिली पिछले दो-तीन दिन से रात का तापमान बढ़कर 23 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोग परेशान भी दिखे। लेकिन दो दिन सूर्य देवता पर आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण कुछ राहत जरूर रहेगी। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

कोट-
प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में जिन स्थानों पर धूल उड़ रही है, वहां छिड़काव आदि करवाया जाएगा। इसकी पूरी निगरानी की जाएगी। -श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें