फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने पर मां-बेटों को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार दिए रुपये मांगने पर मां-बेटों को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव सलाई में उधार दिए साढ़े सात लाख रुपये वापस मांगने पर एक पक्ष के लोगों ने महिला और उसके दो पुत्रों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के एक युवक को भी चोट लगी है। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
गांव सलाई निवासी सद्दाम ने बताया कि वह चिकित्सक है। कुछ दिन पहले उसकी मां वशीला ने गांव निवासी अली मोहम्मद को साढ़े सात लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय से रुपये लौटाने के लिए अली मोहम्मद से तकादा कर रहे थे। बृहस्पतिवार को पीड़ित अपनी माता वशीला और भाई शारिक के साथ रुपये लेने के लिए आरोपी के घर गया था। इससे गुस्साए लोगों ने तीनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

लाठी-डंडों और धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर दिया। हमले में वकीला के दोनों हाथ की हड्डी टूट गई है। सिर में आठ टांके आए हैं। शारिक के सिर में 12 टांके आए है और उसके सीने में भी गंभीर चोट लगी है। जबकि पीड़ित के सिर और कमर में चोट लगी है। विवाद होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि अली मोहम्मद पक्ष से शाहनवाज भी घायल हुआ है। एक पक्ष से सद्दाम, सारिक, वशीला और दूसरे पक्ष से शाहनवाज के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

गुरुवार को गांव सलाई में हुई मारपीट में घायल हुआ युवक । संवाद- फोटो : HAPUR

गुरुवार को गांव सलाई में हुई मारपीट में घायल हुई महिला । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें