फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में तीन किसानों से 106.50 कुंतल हुई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन में तीन किसानों से 106.50 कुंतल हुई गेहूं खरीद
विज्ञापन

हापुड़। जिले में चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया काफी धीमी है। दस दिन में तीन किसानों से मात्र 106.50 कुंतल खरीद हो सकी है। खरीद के लिए 29 क्रय केंद्र तीनों तहसीलों में स्थापित किए गए हैं। अधिकांश क्रय केंद्रों पर तो खरीदा का खाता भी नहीं खुल सका है। गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा भी 432 के पार पहुंच गया है। विभाग अब गेहूं खरीद में तेजी आने की बात कह रहा है।
सरकारी खजाने में गेहूं भरने के लिए जिले में एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2022-23 की गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। सरकार गेहूं खरीद क किसानों को 2015 रुपये समर्थन मूल्य दे रही है। 29 क्रय केंद्र भी जिले की चारों तहसीलों में लगाए गए हैं। मगर क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया काफी धीमी है। धौलाना के तीन क्रय केंद्रों पर अभी केवल 106.50 कुंतल गेहूं खरीद हो सकी है। जबकि हापुड़, सिंभावली एवं गढ़मुक्तेश्वर के किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की कोई अपडेटिंग विभाग के पास नहीं है। चारों ब्लॉकों में किसानों के रजिस्ट्रेशन भी 432 के पार पहुंच गए हैं और इनमें से 257 किसानों को सत्यापित करने के बाद उन्हें टोकन भी दिए जा चुके हैं, जिससे वह क्रय केंद्रों पर जाकर अपना गेहूं बेच सकें। विभाग की मानें तो अभी गेहूं कटाई चल रही है और किसान लगे हुए हैं। एक सप्ताह बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

36 हजार एमटी का मिला लक्ष्य
विपणन विभाग जिले में गेहूं खरीद के लिए 36 हजार एमटी का लक्ष्य मिला है। हालांकि यह लक्ष्य पिछले वित्तीय वर्ष का है और इससे अधिक खरीद करने के लिए विभाग को आदेश दिए हैं। खाद्य विभाग, एफसीआई और पीसीएफ एजेंसी से गेहूं खरीद कराई जा रही है। बताया गया कि तीनों एजेंसियों को खरीद का लक्ष्य भी दिया जा चुका है। गेहूं बेचने के लिए किसानों से संपर्क भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट =
जल्द बढ़ जाएगी खरीद
क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। अभी तीन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद हो सकी है। कटाई में तेजी आ रही है और इसी माह में बंपर खरीद कर ली जाएगी। 36 हजार एमटी का लक्ष्य मिला है। हरहाल में लक्ष्य को पूरा कराया जाएगा।
- सुरेश यादव, डिप्टी एआरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें