फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल उड़ने पर पीडब्ल्यूडी को नोटिस

विज्ञापन
गुरुवार को मेरठ रोड तिराहे पर उड़ती धूल में बचने का प्रयास करते स्कूटी सवार युवती । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
धूल उड़ने पर पीडब्ल्यूडी को नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। तहसील चौपला के पास सीवर लाइन डालने के दौरान पीडब्ल्यूडी द्वारा खोदी गई सड़क का निर्माण नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जतायी है, साथ ही विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर, तीन दिन के अंदर इसका निर्माण कराने के आदेश दिए हैं। हजारों लोगों को धूल और जाम से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हापुड़ के तहसील चौराहा से होकर रोजाना हजारों लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। सीवर लाइन निर्माण के दौरान यहा निर्माण खंड विभाग द्वारा सड़क की खोदाई करायी गई थी। जिस पर मिट्टी डालकर काम खत्म कर दिया। वाहनों के आवागमन से यहां धूल के गुब्बार बन रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का सांस लेना भी दुभर हो रहा है, पुलिस कर्मियों को यहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी डीएम से शिकायत की थी। बीते एक महीने से अधिक समय से समस्या बनी है। लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं। मामले की गंभीरता पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर, इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। साथ ही तीन दिन के अंदर सड़क निर्माण कर, इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सड़क का कराया जाएगा निर्माण
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जोध कुमार ने बताया कि तहसील चौपले के आस पास की टूटी सड़क का जल्द निर्माण करा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें