फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्चे को खेत में ले जाकर किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दस वर्षीय बच्चे को खेत में ले जाकर किया कुकर्म
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने दस वर्षीय बच्चे को जंगल में ले जाकर कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने पीड़ित को घर भेज दिया। बदहवाश हालत में बच्चा घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बच्चे के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उसका दस वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके पुत्र के पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर गांव के जंगल स्थित खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके पुत्र के साथ कुकर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी ने किसी को बताने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। पुत्र को बदहवाश हालत में देखकर परिजनों ने उससे कारण पूछा तो पीड़ित ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद वह पुत्र को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें