फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने चीनी बेचकर भुगतान करेंगी मिल, किसान 14 दिन पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हर महीने चीनी बेचकर भुगतान करेंगी मिल, किसान 14 दिन पर अड़े
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना भुगतान की समस्या के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन, भाकियू भानु और किसान एकता संघ समेत किसान संगठनों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। डीएम की अध्यक्षता में चीनी मिल के अधिकारी और किसानों के बीच वार्ता कराई गई, इसमें मिल ने हर महीने चीनी बेचकर ही भुगतान करने की बात कही। इस पर किसानों ने असंतुष्टि जताई। भुगतान में तेजी के लिए डीएम द्वारा डीसीओ की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया।
धरने में भाकियू के राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य और मंडल महासचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि सरकार और कोर्ट के आदेश हैं कि किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान कराया जाए। लेकिन चीनी मिल इसका पालन नहीं कर रहे हैं, किसानों को इस सत्र का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि आधे से अधिक सत्र बीत चुका है।
विज्ञापन

भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण और किसान संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद हूण, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अमरीश माहल ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है, किसान इस समस्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जिला मुख्यालय के सभागार में गन्ना विभाग, चीनी मिल और किसानों के बीच डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। चीनी मिल के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि चीनी बिक्री करके ही भुगतान किया जाएगा। इस पर किसानों ने नाराजगी जतायी और 14 दिन के अंदर भुगतान की मांग की। काफी देर चली वार्ता के बाद डीसीओ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई, जो भुगतान में तेजी लाने का कार्य कराएगी। हालांकि किसानों ने जिला प्रशासन को दो सप्ताह का समय दिया है, भुगतान में तेजी नहीं आने पर फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर प्रदेश सचिव रामपाल सिंह, राधेलाल त्यागी, राजेंद्र गुर्जर, सुरेंद्र चौहान, हरेंद्र चौहान, घनपाल सिंह, अमित त्यागी, विरेंद्र चौहान, राजेंद्र सिंह, प्रवीण, तेजपाल सिंह, परवेज, इमरान चौधरी, शाहिद खां, चौधरी विरेंद्र सिंह मीरपुर कला, संजय अकड़ौली, सरदार योगेंद्र नवादा, संजू, आबिद खां, मुजाहिद, बब्लू सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
संदीप चौधरी को जिला प्रभारी मनोनीत किया
हापुड़।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य द्वारा हाईकमान के आदेश पर लालपुर निवासी संदीप चौधरी को भाकियू का जिला प्रभारी मनोनीत किया है। प्रदेश सचिव रामपाल सिंह, टेनपाल सिंह ने संदीप चौधरी के संगठन में शामिल होने पर बधाई दी है।
---
जतिन त्यागी 25एचपीआर23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें