फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सातवीं मौत, एक और संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से सातवीं मौत, एक और संक्रमित मिला
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में सातवीं मौत हुई है। गांव भमैड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय मरीजों की संख्या अब 11 हो गई है, जो सभी होम आइसोलेशन में हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भमैड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग में 12 फरवरी को कोरोना की पुष्टि हुई थी। मृतक पहले से ही काफी बीमार था, जिनका उपचार नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। जिनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब सात हो गई है, सभी मृतक 50 साल से ऊपर वाले हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभाग की टीमों ने 869 लोगों की जांच की, इसमें एंटीजन से 394, आरटीपीसीआर से 472, ट्रूनेट से तीन लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला। जबकि होम आइसोलेशन में रह रहे दो मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच----914555
कुल मरीज---14929
स्वस्थ मरीज---14695
सक्रिय मरीज---11
कुल मौत-----213
टीका जरूर लगवाएं
कोरोना संक्रमित मरीज को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई है। संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें