फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक ने बनाया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र संचालक ने बनाया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने शक होने पर प्रमाण पत्र का सत्यापन नगर पालिका से कराया तो इसका खुलासा हुआ। इस मामले में कोतवाली में आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर रोड स्थित मदरसे के पास जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने यहां से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था, इसी दौरान इस व्यक्ति को इसके फर्जी होने का शक हुआ। जिसके बाद व्यक्ति द्वारा प्रमाण पत्र का सत्यापन नगर पालिका द्वारा कराया गया तो यह फर्जी निकला। जिसके बाद उसने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी के पास ईओ के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर और कार्यालय की मोहर है। इसके आधार पर वह लोगों के फर्जी प्रमाण पत्र बना रहा है। इसके अलावा यहां फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की भी आशंका व्यक्त की गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की तहरीर कोतवाली में भी दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव का कहना है कि उनके स्तर से भी मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें