फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी पकड़े
विज्ञापन

हापुड़। लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को साइबर सेल की टीम ने पकड़ा है। पकड़े गए सदस्यों में चार युवतियां शामिल हैं, इनके पास से दस मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद हुए हैं। कॉल सेंटर के जरिए बैंक लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की जाती थी।
साइबर सेल प्रभारी विनीत मलिक ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थि कि उनके पास मोदीनगर रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास एक कॉल सेंटर सेे फोन आ रहा है। फोन पर बात करने वाले युवक और युवतियां सस्ती दरों पर बैंक लोन दिलाने का झांसा दे रहे हैं। मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने गोपनीय ढंग से कॉल सेंटर के बारे में जानकारी की। जांच के दौरान पता चला कि गांव सरावा निवासी राहुल कॉल सेंटर का संचालन करता है। नए-नए युवक और युवतियों को वह नौकरी पर रखता है। इन लोगों को वह डाटा उपलब्ध कराता है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर युवक-युवतियां मोबाइल नंबरों पर कॉल करके सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का लालच देते थे। भोले-भाले लोग उनकी बातों में आ जाते थे। जिसके बाद उनसे ठगी की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब व्यक्ति लोन लेने के लिए तैयार हो जाता था तो गिरोह के सदस्य उनसे लोन पास करवाने के लिए पंजीकरण शुल्क, फाइल खर्च, प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी के नाम पर पैसे मांगते थे। ये रुपये वह अपने बैंक खातों में डलवा लेते थे। आरोपियों ने दिल्ली एनसीआर सहित, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों और जनपदों के लोगों को शिकार बनाते थे। अब तक आरोपी कितने लोगों से ठगी कर चुकी है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह के सरगना राहुल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें