फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में पुलिस, फरियादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में पुलिस, फरियादी परेशान
विज्ञापन

हापुड़। दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए हापुड़ से 700 पुलिस कर्मियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इससे हापुड़ में पुलिस की कमी जरूर हुई है, लेकिन दावा शांति व्यवस्था बनाए रखने का किया जा रहा है। क्योंकि पुलिस चौकी, थाना प्रभारियों को यथास्थिति रखा गया है, पुलिस लाइन या अन्य कामकाज में लगे कर्मियों को ही दूसरे जिलों में भेजा है। हालांकि पुलिस की कमी के चलते फरियादियों की भी मुश्किल बढ़ गई है।
हापुड़ में पहले ही चरण में चुनाव था, जिसे शांतिपूर्वक संपन्न करा लिया गया। किसी भी पोलिंग बूथ पर अराजकता की स्थिति नहीं बनी। अब दूसरे चरण में रामपुर, तीसरे चरण में फिरोजाबाद, चौथे चरण में हरदोई, पांचवें चरण में बाराबंकी और छठे चरण में सिद्धार्थनगर में जनपद के 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इनमें 100 सब इंस्पेक्टर और 600 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन

फोर्स को दूसरे जिलों में भेजने के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोरम अव्यवस्थित न हो। इसी के चलते चुनाव ड्यूटी में किसी भी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, महिला थाना व आवश्यक सेवाओं में लगे पुलिस कर्मियों को नहीं छेड़ा गया है। कुल पुलिस बल का 60 प्रतिशत जिले में ही तैनात है।
बता दें कि चुनाव का पहला चरण संपन्न होने के बाद से अब मतगणना की तैयारियां हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि ऐसे समय में व्यवस्थाओं को काबू में किया जा सके, इसकी योजना बना ली ली गई है। जरूरत पड़ने पर दूसरों जिलों से फोर्स मांगा जाएगा।
विज्ञापन

-सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगी चूक-
सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होगी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद है। जिले की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स को दूसरे जिलों में भेजा गया है।--सर्वेश मिश्र, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें