जिले में 65 फीसदी मतदान, 2017 का नहीं टूटा रिकार्ड
हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। हर वर्ग के मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह देखने को मिला, लेकिन पिछले चुनावों का रिकार्ड नहीं टूट सका। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 65 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि देर रात इस आंकड़े के बढ़ने की उम्मीद है। विधानसभा वार हापुड़ सीट पर 63 फीसदी, गढ़ में 65 और धौलाना विधान सभा सीट पर 64 फीसदी मतदान हुआ।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर सुबह सात बजे से ही 456 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी तथा लंबी लाइन लग गईं। सुबह कोहरे के बावजूद कई बूथों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। दोपहर तक मतदान का प्रतिशत काफी तेजी से बढ़ता गया। हालांकि अंत के कुछ घंटों में मतदान की रफ्तार सुस्त होने के कारण हापुड़ पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी। वर्ष 2017 के चुनाव में जिले में कुल मतदान 66.76 प्रतिशत रहा था। इसमें हापुड़ विधानसभा सीट पर 65.54 प्रतिशत, धौलाना सीट पर 66.89, जबकि गढ़ में 67.30 प्रतिशत मतदान हुआ था।
जबकि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में जिले में 64.61 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें हापुड़ सीट पर 62.32 प्रतिशत, धौलाना सीट पर 65.86 व गढ़ सीट पर 65.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं लोकसभा चुनाव 2014 में हापुड़ जिले में 65.81 मतदान हुआ था।
हालांकि चुनाव शांतिपूर्वक निपट गया। कुछ स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत जरूर मिली जिससे मतदान प्रभावित हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। मतदान प्रतिशत के आंकड़े देर रात तक आयेंगे, ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
किस समय कितने प्रतिशत हुआ मतदान --
समय हापुड़ धौलाना गढ़
09 बजे 9 8 7.5
11 बजे 22.4 22.5 23.5
01 बजे 37.9 43.2 38.8
03 बजे 52 51 52
05 बजे 59 61.5 61
06 बजे 63 64 65
मतदान करने के लिए अपना आधार कार्ड दिखाती महिलाएं - संवाद- फोटो : HAPUR
सरकारी स्कूल में मतदान करने के लिए अपना पहचान पत्र दिखाते लाइन में लगे युवक- फोटो : HAPUR
जैन कन्या पाठशाला में मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ से भरा मैदान - संवाद- फोटो : HAPUR
मतदान करने के लिए लगी लोगों की लाइन - संवाद- फोटो : HAPUR
हापुड़ ः वृद्ध महिला को गोद में उठाकर मतदान कराने ले जाता युवक - संवाद- फोटो : HAPUR
मतदान स्थल के बाहर मतदान करने के लिए लगी भीड़ - संवाद- फोटो : HAPUR
जैन कन्या पाठशाला में लगी लोगों की लाइन- संवाद- फोटो : HAPUR