11.26 लाख मतदाता करेंगे 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
हापुड़। पांच साल बाद एक बार फिर अपने मनपसंद विधायक को चुनने का मौका आज मिला है। जिले के 11,26,684 मतदाता तीनों विधानसभा सीटों पर 35 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। आज इनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरे जिले में हाईअलर्ट है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर बृहस्पतिवार को चुनाव होना है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। जिले में 456 मतदेय स्थलों पर बने 1129 बूथों पर मतदान होना है। इनमें से 200 बूथ संवेदनशील और 58 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। सभी बूथों पर बैरीकेडिंग कर दी गयी है। सुरक्षा के चौकस प्रबंध किए गए हैं।
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मैदान में प्रत्याशी-
हापुड़ विधानसभा सीट -
प्रत्याशी पार्टी सिंबल
विजयपाल भाजपा कमल
गजराज सिंह सपा-रालोद हैंडपंप
मनीष सिंह बसपा हाथी
भावना वाल्मीकि कांग्रेस हाथ
बीपी नीलरत्न आजाद समाज पार्टी केतली
वीरपाल सिंह आप झाड़ू
कैलाश चंद निर्दलीय सेब
संजीव गांधी निर्दलीय कैमरा
किरनपाल बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
कपिल कुमार निर्दलीय हेलीकाप्टर
गढ़ विधानसभा -
प्रत्याशी पार्टी सिंबल
हरेंद्र सिंह भाजपा कमल
मदन चौहान बसपा हाथी
आभा चौधरी कांग्रेस हाथ का पंजा
रविंद्र चौधरी सपा-रालोद साइकिल
गोपाल शर्मा आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी, अलमारी
डॉ. नरेंद्र सोलंकी आप झाडू
फुरकान एआईएमआईएम पतंग
घनश्याम आजाद समाज पार्टी केतली
विरेंद्र सिंह जन अधिकार पार्टी गैस सिलिंडर
शिव कुमार चौहान निर्दलीय एयर कंडीशनर
धौलाना विधानसभा सीट--
प्रत्याशी पार्टी सिंबल
धर्मेश तोमर भाजपा कमल
असलम चौधरी सपा साइकिल
बासिद प्रधान बसपा हाथी
चंद्रमोहन चौहान आप झाडू
अरविंद शर्मा कांग्रेस हाथ
ब्रिजेश कोरी स्वतंत्र जनता राज पार्टी झूला
त्रिवेदी शर्मा नागरिक चेतना पार्टी गैस सिलेंडर
प्रमोद कुमार निर्दलीय आरी
आरिफ एआईएमआईएम पतंग
कुलदीप निर्दलीय केतली
क्रीति प्रताप सिंह निर्दलीय स्टूल
आसमा निर्दलीय बाल्टी
नाजिम जनाधिकार पार्टी डोली
जिले में कुल मतदाता- 11,26,684
कुल महिला मतदाता - 520797
कुल पुरुष मतदाता - 605806
अन्य -81
--
हापुड़ में कुल मतदाता- 367241
पुरुष मतदाता- 197558
महिला मतदाता- 169659
--
गढ़ में कुल मतदाता- 347286
पुरुष मतदाता- 187012
महिला मतदाता- 160243
--
धौलाना में कुल मतदाता-412157
पुरुष मतदाता- 221236
महिला मतदाता- 190895