फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर के स्याना के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी एक युवक आशीष कुमार को गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना स्थित ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटा। आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की। सोमवार को पीड़ित परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

आशीष कुमार ने बताया कि उसकी शादी गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी एक युवती के साथ हुआ था। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आया हुआ था। आरोप है कि ससुरालियों ने आशीष को बंधक बनाकर एक कमरे में डाल दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपी ससुरालियों ने घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। जैसे तैसे वह ससुराल से बचकर अपने घर पहुंचा। सोमवार को पीड़ित ने परिजनों के साथ एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें