फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की शादी में पहुंचा प्रेमी, जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की शादी में पहुंचा प्रेमी, जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन

धौलाना। कस्बे की एक युवती के शादी समारोह में उसका कथित प्रेमी पहुंच गया और हंगामा कर दिया। यहां मौजूद युवती पक्ष के लोगों ने प्रेमी को धुन डाला। पिटाई से क्षुब्ध कथित प्रेमी लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक को खोजने की गुहार लगाई। बाद में युवक घर पहुंचा तो परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार देर रात को क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में एक युवती की शादी थी। शादी की सूचना पर उसका प्रेमी यहां पहुंच गया। प्रेमी ने युवती को अपना बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिससे यहां आए लोग सकते में रह गए। युवक की हरकत से गुस्साए लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। समारोह में अफरा तफरी का माहौल बन गया जिसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई , पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक घटनास्थल से लापता हो गया। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना पुलिस के संज्ञान में है और आरोपी युवक मारपीट से घबराकर स्वयं ही भाग गया था जो बाद में वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें