फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसा सीमेंट से भरा ओवरलोड ट्राला, बाधित रहीं छह ट्रेनें

विज्ञापन
बाबूगढ़ में रेलवे फाटक पर फंसा ट्रोला संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर फंसा सीमेंट से भरा ओवरलोड ट्राला, बाधित रहीं छह ट्रेनें
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर चौपला से मोहम्मदपुर आजमपुर जा रहा सीमेंट से भरा हुआ एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला बुधवार को रेलवे फाटक पर ट्रैक पर फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद से यहां से निकाला गया। इस दौरान मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले करीब ट्रेनें बाधित रही। जिस कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
कुचेसर रोड चौपला फाटक पर ओवरलोड वाहन फंसने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम यहां ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला फंस गया। जिससे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैक बाधित हो गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ही इसे निकाला जा सका। इस दौरान मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली छह ट्रेनेें बाधित रहीं, जिनमें दो मालगाड़ी शामिल हैं। इन ट्रेनों से संबंधित यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडर नरेंद्र कुमार ने बताया कि डेढ़ घंटे में ट्राले को ट्रेक से हटाकर रेल यातायात सुचारु कराया गया। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें