फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर चला पुलिस का डंडा
विज्ञापन

हापुड़। नववर्ष की पूर्वसंध्या पर शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने और वाहन चलाने वाले 125 युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी के आदेश पर जगह-जगह चेकिंग की गई। इनके संबंधित धाराओं में चालान किए गए। इसके अलावा कुछ को हुड़दंग करने के चक्कर में रातभर हवालात में ही गुजारनी पड़ी।
नववर्ष का स्वागत करने के लिए शुक्रवार को जगह जगह पार्टियों का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में युवा अपने-अपने घरों से बाहर निकले। कुछ युवाओं ने शराब के नशे में धुत होकर सड़कों पर उत्पात भी मचाया। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस पहले से तैयार थी। एसपी दीपक भूकर के आदेश पर जनपद के सभी नौ थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए थे। एसपी के आदेश पर चेकिंग के दौरान शराब पीने वालों पर कार्रवाई हुई। सदर कोतवाली क्षेत्र में ही अकेले 50 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया था। पूरे जनपद से लगभग 125 युवकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है। शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें