फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का एक और मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का एक और मरीज मिला
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को एक और कोरोना की मरीज मिला। जिसे होम आइसोलेट कर जांच के लिए नमूने भेज दिए गए हैं। इनके संपर्क में आए 25 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। वहीं बूथों पर बृहस्पतिवार को 800 से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हापुड़ में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो हो गई है। बुधवार को पिलखुवा क्षेत्र में एक मरीज पॉजिटिव मिला था। स्वास्थ्य अफसरों का दावा है कि इससे एक दिन पहले ही हापुड़ में भी एक मरीज पॉजिटिव आया था। जिसे पोर्टल पर अब दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दोनों मरीजों के सैंपल ओमिक्रॉन की जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। संपर्क में आए 25 लोगों की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव है, आरटीपीसीआर के लिए सैंपल भेजे गए हैं। दोनों मरीजों में लक्षण सामान्य बताए गए हैं, जिसके चलते उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
कनाडा से आए युवक को किया आइसोलेट
कनाडा से हाल ही में हापुड़ आए एक युवक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेट किया गया है। सात दिन बाद उसकी जांच होगी, रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही आइसोलेशन से बाहर किया जाएगा।
बाजारों में उमड़ रही भीड़
जिले में कोरोना संक्रमण फैल रहा है, लेकिन बाजारों में अभी भी सावधानी नहीं बरती जा रही है। लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किए सामान खरीदने को उमड़ रहे हैं। बिना मास्क ही दुकानदार भी आसानी से सामान दे रहे हैं।
विज्ञापन

---
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----834557
कुल मरीज---12315
स्वस्थ मरीज---12097
एक्टिव मरीज--02
मृतकों की संख्या--216
-गाइडलाइन का करें पालन
कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का हर संभव पालन करें। मास्क जरूर लगाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें। जिले में कोरोना सक्रिय हुआ है सावधानी बरतना जरूरी है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें