फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन बाद भी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से दूर
विज्ञापन

हापुड़। पांच दिन पहले गुड़ व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। खुलासा न होने पर व्यापारियों में रोष है। ऐसे में व्यापारी जल्द ही बाजार बंद का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन

पक्काबाग निवासी गुड़ व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मेरठ, बुलंदशहर के अलावा हापुड़ जिले में 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दी है। लेकिन बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष टुक्कीराम गर्ग का कहना है कि फिलहाल पुलिस को खुलासे के लिए समय दिया हुआ है। पुलिस ने ठोस आश्वासन भी दिया है। लेकिन यदि अगले एक दो दिन में खुलासा नहीं किया जाता है तो व्यापारी एक बार फिर बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है और बदमाशों के करीब है। व्यापारियों से बातचीत कर समय मांगा गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें