फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या, शव बाइपास के पास फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, शव बाईपास के पास फेंका
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी इलैक्ट्रीशियन आकाश (25) का शव शुक्रवार शाम बछलौता बाईपास के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे एसपी, थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था और उसका हाल ही में रिश्ता बीबी नगर के गांव बैनीपुर से हुआ था और 28 फरवरी को उसकी शादी होनी थी।
गांव सिमरौली के जब्बर सिंह के पुत्र आकाश इलैक्ट्रीशियन था और कस्बा बाबूगढ़ में उसकी छोटी सी दुकान थी। शुक्रवार दोपहर वह स्कूटी से कुछ देर आने की बात कहकर दुकान से निकला था। शाम के समय गांव बछलौता के पास बाईपास के निकट उसका शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को मामले में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन करने पर पता चला कि कमर में गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। मामले की जानकारी पर एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक अविवाहित था और तीन बहनों का अकेला भाई था। ऐसे में घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मौत की सूचना पर शादी की खुशियां गम में बदल गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर फोरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। शुक्रवार दोपहर आकाश अपनी दुकान पर मौजूद था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे थे। बिजली का काम कराने की बात कहकर दोनों आकाश को बाइक पर बैठाकर साथ ले गए। आकाश की दुकान के नजदीक एक बैंक पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक कैद हो गए हैं। दोनों के साथ आकाश भी बाइक पर बैठाकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस लाल रंग की इस बाइक और सवारों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें