फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव करने वालों पर लगेगी गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करने वालों पर लगेगा गैंगस्टर
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कालोनी में मंगलवार सुबह पशु कटान की सूचना पर दबिश देने गए दरोगा और पुलिस टीम के साथ मारपीट व पथराव के मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इस मामले में दस नामजद व 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मंगलवार सुबह चौकी सिकंदर गेट प्रभारी हेम सिंह ने पुलिस टीम के साथ मोती कालोनी निवासी सईद के घर में छापा मारा था। सूचना मिली कि कदीम व आसिफ कुछ साथियों के साथ मिलकर पशु कटान कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। दरोगा हेम सिंह के साथ मारपीट की गई, उनके सिर में गंभीर चोट आई है। दारोगा का नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने बुधवार को मौके से गिरफ्तार नाजिम, इकबाल व सलमान को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में फिलहाल इनाम, आसिफ, नाजिम, कदीम, कासिम, सईद, नासिर मोटा, महबूब, इकबाल व सलमान के नाम प्रकाश में आए हैं। जबकि सीसीटीवी के माध्यम से अन्य की पहचान की जा रही है। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें