फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से टूटा नान गांव का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने से टूटा नान गांव का पुल
विज्ञापन

हापुड़। गांव नान में एक महीने पहले भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इससे 30 से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए भी ग्रामीणों को करीब सात किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुल का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

नान के पूर्व प्रधान नानक चंद शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल करीब 65 साल पुराना है। इससे होकर हजारों ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है। पुल के टूटने से शहर तक जाने के लिए 15 किलोमीटर का अतिरिक्त फेर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि नान में यदि कोई मृत्यु हो जाती है तो ग्रामीणों को शव लेकर करीब सात किलोमीटर का चक्कर लगाकर श्मशान तक पहुंचना पड़ता है। पुल निर्माण की मांग को लेकर गांव नान, फगौता, गिरधरपुर तुमरैल के प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर, इस वित्त वर्ष में ही पुल निर्माण का बजट पास कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग पुल के निर्माण का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज चुका है। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, रामरतन शर्मा, भूदेव शर्मा, ओम प्रकाश, जयपाल शर्मा, आनंद प्रकाश, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें