फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बुझ गए घर के चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर बुझ गए घर के चिराग
विज्ञापन

हापुड़। दिवाली पर एक ओर जहां शहर जगमगा रहा था, रोशन था, वहीं कुछ घटनाएं ऐसे भी हुए जो दिल दहलाने वाले थे। इस दौरान जिले में अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। त्योहार पर घर के चिराग बुझने से न सिर्फ घर बल्कि उस इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर बाइक सवार पिता, पुत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव निगादी निवासी प्रदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे उसका भाई राजीव अपनी पुत्री संध्या व पत्नी रानी के साथ बाइक से गाजियाबाद से दिवाली मनाने घर लौट रहा था। इस दौरान थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हापुड़ बुलंदशहर मार्ग पर पहुंचने के बाद अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजीव व संध्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रानी को अस्पताल में भर्ती कराया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस की सूचना पर हापुड़ पहुंचे परिजन विलाप करने लगे। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन घर ले गए। मौत के बाद राजीव की पुत्री भावना, पुत्र नैतिक, पिता प्रभात व माता कमला का रो-रोककर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें