फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा - भैयादूज पर बहनों के लिए हर पांच मिनट में बस

विज्ञापन
भैया दूज पर अपने घर जाने के लिये बस में चढ़ती बहनें। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
दावा - भैयादूज पर बहनों के लिए हर पांच मिनट में बस
विज्ञापन

हापुड़। भैयादूज पर रोडवेज ने बहनों को हर पांच मिनट में बस सेवा मुहैया कराने का दावा किया है। जिन मार्गों पर भीड़ अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बसें लगेंगी। रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। बस अड्डे के पूछताछ केंद्र से ही टिकट भी बुक कराया जा सकेगा।
त्योहारों पर यात्रियों से रोडवेज को हर साल करोड़ों का राजस्व मिलता है। इस बार भी अफसर कोई चूक नहीं करना चाहते। जितनी अधिक बसें रूटों पर रहेंगी, राजस्व भी उतना ही अधिक आएगा। ऐसे में बेहतर बस सेवा देने की हर संभव प्लानिंग की गई है। वहीं कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है, जिसके तहत कर्मियों को अधिक कार्य करने पर अधिक भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

भैयादूज पर बहनें सुबह से ही घरों से निकल पड़ेंगी। ऐसे में सफर के दौरान बहनों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। किठौर व मोदीनगर रोड पर बसों की संख्या बढ़ाकर 15-15 कर दी गई है। गढ़मुक्तेश्वर के लिए भी अतिरिक्त बसें बढ़ाई हैं। बस अड्डे से हर पांच मिनट में बसों का संचालन होगा।
डग्गामार वाहनों की चांदी, सड़कों पर कब्जा
डग्गामार वाहनों की इन त्योहारों में जमकर चांदी हो रही है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण मार्गों पर अक्सर बस किल्लत बनी रहती है। जिसका डग्गामार वाहन खूब फायदा उठा रहे हैं। सड़कों पर इनका कब्जा है, अफसरों का संरक्षण मिलने से कार्रवाई का भी कोई डर नहीं है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सुरक्षित होगा सफर
भैयादूज पर रोडवेज की बसों से सफर में बहनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। समस्त कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।--संदीप नायक, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें