फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच नए मरीज मिले, 163 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के पांच नए मरीज मिले, 163 पहुंची संख्या
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले। संख्या बढ़कर अब 163 पहुंच गई है। जिले के अधिकांश हिस्सों में डेंगू का लार्वा फैल चुका है। 17 लोगों का वर्तमान में उपचार चल रहा है। एक की मौत हुई है। वहीं बाकी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
कोरोना के दौरान बीते साल डेंगू का प्रकोप सामान्य रहा था। इस बार भी शुरूआत में इसके फैलने की संभावना कम लग रही थी। अचानक ही डेंगू ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया है। निजी अस्पतालों में भर्ती बुखार का हर दूसरा मरीज डेंगू का संदिग्ध है, जिनमें निजी लैब लगातार पुष्टि भी कर रही हैं। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पांच नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। विभाग के आंकड़ों के हिसाब से अभी तक जिले में एक मौत हुई है। बुखार से रोजाना मौत होने के मामलों को विभाग ने डेंगू से मौत होना नहीं माना है। जिले का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां डेंगू का लार्वा न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक मरीज -
जिले में धौलाना, बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास, नली हुसैनपुर, हापुड़ ब्लॉक क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण अंचलों में सबसे अधिक डेंगू के मरीज सामने आए हैं।
---
डेंगू पर नियंत्रण पाने का हर संभव प्रयास किया जा रह है। वर्तमान में सिर्फ 17 मरीजों का ही उपचार चल रहा है, बाकी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। लार्वा नष्ट करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें