फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

हापुड़। नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। आरोप है कि काफी समय से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवती का निकाह मोती कॉलोनी निवासी दानिश के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में रुपयों की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 23 अगस्त 2021 आरोपियों ने महिला को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया, हत्या की धमकी भी दी। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की थी। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कोतवाली में महिला के दानिश, ससुर इकराम, सास नदीम, नंदोई शहजाद, ननद रुकसार, सानिया व बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें