फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के एडेड कॉलेजों में बीए की सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एडेड कॉलेजों में बीए की सीटें खाली
विज्ञापन

हापुड़। एडेड कालेजों में एडमिशन का सपना देख छात्रों के लिए बीए में प्रवेश का सुनहरा मौका है। सिर्फ बीए में ही सीटें शेष हैं, बाकी कक्षाओं की सीटें फुल हो चुकी हैं। बीएससी गणित, बॉयो और बी.कॉम में प्रवेश के लिए सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का सहारा लेना पड़ सकता है। सोमवार को प्रथम ओपन मेरिट में प्रवेश की अंतिम तिथि है।
कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सभी बोर्ड ने छात्रों को प्रमोट कर दिया था। ऐसे में स्नातक में प्रवेश को लेकर जिले के एडेड कॉलेजों में मारामारी मची हुई है। सीसीएसयू द्वारा इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए सिर्फ दो मेरिट ही जारी की, जिसमें अधिकांश सीटें भर गई थी। बची सीटों पर प्रवेश के लिए कॉलेजों ने 13 अक्टूबर को ओपन मेरिट लिस्ट जारी की थी। 16 अक्तूबर को इस मेरिट के आधार पर प्रवेश शुरू हुए। बीए को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं की सीटें लगभग फुल हो गई। हालांकि एसएसवी और एकेपी पीजी कॉलेज में अभी भी बीए की करीब 236 सीटें शेष है, जिन्हें भरने के लिए कॉलेजों को दूसरी ओपन मेरिट भी जारी करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का मामला अभी भी खराब ही चल रहा है। इन कॉलेजों में आधी सीटें भी नहीं भरी हैं। हालांकि एडेड कॉलेजों में कई कोर्सों की सीटें भरने से इन कॉलेजों के मैनेजमेंट ने राहत की सांस जरूरी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें