फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर व्यापारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर व्यापारी को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। दुकान के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किराना व्यापारी को लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट के बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पंचवटी कॉलोनी निवासी जितेंद्र की मोहल्ले में ही किराने की दुकान है। शनिवार रात वह दुकान का ताला लगाकर घर जा रहा था। वह दुकान से कुछ दूर पहुंचा तो कुछ युवक उसकी दुकान के बाहर शराब पीने बैठ गए। व्यापारी ने जब युवकों का विरोध किया तो युवक चले गए, लेकिन अचानक दोबारा दुकान पर पहुंचे युवकों ने लाठी-डंडों से व्यापारी की पिटाई की। इसके बाद हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में पंचवटी कॉलोनी निवासी उपेंद्र व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें