फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के रेस्तरां में साड़ी में नो एंट्री पर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रेस्तरां में साड़ी में नो एंट्री पर महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली के एक रेस्तरां में महिला को साड़ी में प्रवेश न देने के मामले में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर साड़ी को राष्ट्रीय परिधान घोषित करने और होटल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष संगीता मित्तल ने कहा कि साड़ी भारतीय महिलाओं का परंपरागत परिधान है। जिसे विश्व के सबसे लंबे और पुराने परिधानों में गिना जाता है। लेकिन दिल्ली के एक रेस्तरां में अनीता चौधरी के साड़ी पहनने पर एंट्री नहीं दी गई वहीं अभद्रता भी की। यह समस्त नारी जाति का अपमान है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपा अग्रवाल ने कहा कि रेस्तरां प्रबंधन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। वहीं भविष्य में जहां कहीं भी साड़ी पहनने पर महिला के साथ अभद्रता हो, उस पर कार्रवाई का प्रावधान हो। संगठन ने अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर डॉ. सरगम अग्रवाल, मनोरमा रघुवंशी, छवि दीक्षित, यशोदा शर्मा, आशी सोमानी, स्वाति रस्तोगी, हिमानी गुप्ता, प्रियंका मित्तल, सविता शर्मा, पूजा शर्मा, कनिष्का शर्मा, सुषमा गुप्ता, आशुतोष रस्तोगी, राजेंद्र गुर्जर, राकेश, अभिषेक गुप्ता, सारंग अग्रवाल उपस्थित रहे।
अपमान नहीं होगा बर्दाश्त
हमारी संस्कृति से ही हमारे देश की पहचान है। ऐसेे में कोई हमारी संस्कृति और सभ्यता के साथ खिलवाड़ करता है तो यह अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। - पूजा शर्मा, नगर अध्यक्ष।
विज्ञापन

पूरा देश हो रहा एकजुट
इस मुद्दे पर देश वासियों को एकजुट होना पड़ेगा। इस बार भी पूरा देश इस मुहिम में एक साथ खड़ा हो गया है। होटल पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। - संगीता मित्तल, क्षेत्रीय अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें