ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत
हापुड़। परिवार के साथ अमरोहा से दिल्ली जा रहा एक व्यक्ति पानी लेने हापुड़ स्टेशन उतरा। ट्रेन में चढ़ने के दौरान व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म की बीच फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जीआरपी प्रभारी नीरज त्यागी ने बताया कि अमरोहा निवासी मोहम्मद आजम पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली जाने के लिए पूर्णागिरी एक्सप्रेस में सवार था। जैसे ही ट्रेन हापुड़ पहुंची तो आजम पानी लेने हापुड़ स्टेशन पर उतर गया, लेकिन अचानक ट्रेन चलने लगी। चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंसने से उसकी मौत हो गई।