एतिहासिक होगी जयंत चौधरी की सभा : यशवीर सिंह
हापुड़। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को हापुड़ के गांवों का दौरा कर, सात अक्तूबर को नूरपुर में होने वाली सभा को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर बड़ी संख्या में लोगों से जयंत चौधरी की सभा में पहुंचने की अपील की।
यशवीर सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ के गांव नूरपुर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली रही है। अपने दादा की जन्मस्थली भूमि से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी यहां पर एक सभा को संबोधित करेंगे। जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और किसानों के साथ-साथ ग्रामीण भाग लेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। समय से किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो पाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। राष्ट्रीय लोक दल किसानों के हक की लड़ाई लड़की आई है और लड़ती रहेगी। जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने जब तक किसानों का मय ब्याज के भुगतान नहीं हो पाता है तब तक पार्टी के संघर्षों की लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान गांव जरौठी, ददायरा, श्यामपुर, मलकपुर, मुरादपुर में सभा की गई।
इस अवसर पर रालोद के जिला अध्यक्ष गौरव प्रताप, विकास चौधरी, प्रवीण बाल्मीकि, डॉ जितेंद्र मलिहक का सैकड़ो ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। अंकुश सिवाल, अनुज चौधरी, परमजीत, अमरपाल सिंह, वीर सिंह, रोनू सिंधु, बलराम सिंह, बाबू, शिव कुमार त्यागी, साबुदिन, रामपाल सिंह, अजब सिंह, उदयवीर मुखिया, कालू राम मटर वाले, कुलदीप सिंह, सुंदरपाल सिंह, महेशपाल मौजूद रहे।