फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया प्रसव

विज्ञापन
एंबुलेंस में जन्मा बच्चा। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया प्रसव
विज्ञापन

हापुड़। गांव गढ़ावली निवासी प्रसूता के लिए स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस देवदूत बनकर आई। अस्पताल जाते समय तेज प्रसव पीड़ा होने पर ईएमटी की तत्परता और सूझबूझ से महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव बड़ी गढ़ावली निवासी गोविंदा की पत्नी बबीता शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 नंबर पर फोन किया। थोड़ी देर में ही एंबुलेंस पहुंच गई और प्रसूता को अस्पताल लेकर रवाना हुई। लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा के चलते महिला की हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस में तैनात ईएमटी उमेश ने प्रसाव कराने का निर्णय लिया। एंबुलेंस के पायलट और आशा की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।इसके बाद जच्चा-बच्चा को गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी पर भर्ती कराया गया, दोनों ही स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस में विशेष सुविधा
प्रसव पीड़ा वाली महिलाओं के लिए एंबुलेंस में विशेष सुविधा की गई है। साधन नहीं होने पर ऐसी महिलाएं एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकती हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें