फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती के बाद विधवा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती के बाद विधवा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। विधवा महिला से फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ने उसे अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। शादी के इंकार के बाद आरोपी 50 हजार में समझौते का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विधवा महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। महिला के अनुसार करीब एक साल पहले उसकी फेसबुक पर गढ़ गेट निवासी एक युवक से दोस्ती हुई। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद आरोपी का घर पर आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन जब वह उसके घर गई तो आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने होश में आने पर यह बात सबको बताने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया। इतना ही नहीं आरोपी उसे मुंह बंद करने के लिए 50 हजार रुपये देने का दबाव बना रहा है। बुधवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी माईन कुरैशी निवासी गढ़ गेट गुली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें