फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचे 735 मरीज, 53 को बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पहुंचे 735 मरीज, 53 को बुखार
विज्ञापन

हापुड़। बरसात के बाद से मौसम में हुए बदलाव ने बीमारियों को बढ़ा दिया है। मंगलवार को गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में 735 मरीज पहुंचे। जिसमें 53 बुखार से पीड़ित थे। जबकि अन्य मरीज त्वचा, आंख, गर्भावस्था, सिटी स्कैन कराने के लिए आए थे। ओपीडी में मरीजों की भरमार से चिकित्सकों के भी व्यवस्था बनाने में पसीने छूट रहे हैं।
जिले में बुखार का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते अचानक से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी फुल चल रही है। हापुड़ के प्रमुख गढ़ रोड सीएचसी अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लाइनें लगनी शुरू हो जाती है। मंगलवार को पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सकों के चैंबर तक मरीज ही मरीज दिखाई दिए। दोपहर एक बजे तक यहां 735 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जांच में 53 को बुखार निकला। जिनकी जांच करने पर वायरल फीवर मिला। इन मरीजों को दवाएं देकर घर भेज दिया गया। इसके अलावा मौसम में बदलाव से त्वचा रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही आंख की समस्या भी लोगों को सता रही है। अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एक्सरे कराने वाले मरीजों की भी दिनभर भीड़ लगी रही। ऐसे में चिकित्सकों को अस्पतालों में व्यवस्था बनाना काफी चुनौती भरा साबित हो रहा है। दवा के काउंटर पर भी मरीजों की लंबे कतारें लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को दिलाया जा रहा बेहतर उपचार
अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। चिकित्सकों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है। मरीजों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- डॉ. दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें