फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असौड़ा में बनेगा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
असौड़ा में बनेगा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय
विज्ञापन

हापुड़। पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान अब जिले में एक ही छत के नीचे आसानी से हो सकेगा। जिले में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के निर्माण के लिए असौड़ा गांव में 0.45 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। सेना और सरकार के साझा अनुदान से इसका निर्माण हो सकेगा। जल्द इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
जिला बनने के बाद लगातार जिले का विकास जारी है। पिछले कुछ वर्षों में जिले के सरकारी भवनों के निर्माण की गति धीमी पड़ी थी। लेकिन इस वर्ष सरकारी भवनों के निर्माण ने गति पकड़ी है। नवोदय विद्यालय, एआरटीओ कार्यालय, ब्रजनाथपुर में नगर पालिका गोशाला, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, आश्रम पद्यति विद्यालय जैसे बड़े भवनों के निर्माण के लिए भूमि की तलाश पूरी होने के बाद इनके निर्माण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। जिला प्रशासन इस मामले में गंभीर है और लगातार ऐसी भूमि को चिन्हित किया जा रहा है, जिन पर पिछले काफी समय से कब्जे थे और इनका उपयोग सरकारी उपयोग के लिए हो सकता था। इसी क्रम में गांव असौड़ा में 0.45 हेक्टेयर भूमि को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के लिए आवंटित की गई है।
विज्ञापन

करीब तीन करोड़ में बनेगा भवन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का भवन करीब तीन करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस भवन में पूर्व सैनिकों के लिए कार्यालय कक्षों के अलावा गेस्ट हाउस, कांफ्रेंस हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए रक्षा विभाग और राज्य सरकार द्वारा अलग अलग बजट जारी किया जाएगा। इसमें रक्षा विभाग की 40 प्रतिशत और 60 प्रतिशत का हिस्सा होगा। दोनों विभागों को जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
---
पूर्व सैनिकों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के निर्माण के बाद पूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं की पेंशन और दूसरी समस्याओं का समाधान एक छत के नीचे हो सकेगा। इनके रोजगार, पुनर्वास, शिक्षा एवं अन्य लाभकारी योजनाओं को सुचारु रूप से लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए यहां कार्य होगा। इसमें सैनिक/सैनिक परिवार की देखभाल करना, सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के कल्याण की निगरानी करना, पेंशन आदि शिकायत निपटारा करना आदि शामिल है।
----
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के लिए गांव असौड़ा में भूमि चिन्हित कर इसके लिए आवंटित की जा रही है। इस संबंध में सेना के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। -अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।
विज्ञापन

---
पूर्व सैनिकों के लिए जिले में इस कार्यालय की काफी कमी खल रही थी। इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, इसका प्रयास किया जाएगा। इसके लिए काफी प्रयास किए जा रहे थे। जो भूमि जिला प्रशासन ने चिन्हित की है, वह इस कार्यालय के लिए उपयुक्त है।-कर्नल विवेक सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें