फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 करोड़ से 44 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक, मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
120 करोड़ से 44 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक, मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 44 गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। शासन ने इसके लिए 120 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है। पाइपलाइन के जरिए घर-घर शुद्ध पेयजल मिलेगा। गुजरात की कार्यदायी संस्था निर्माण करेगी वहीं इसी सप्ताह हिम्मतपुर गांव से कार्य का शुभारंभ होगा।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत सरकार की 2024 तक हर घर को शुद्ध पेयजल देने की योजना है। इसके तहत जल निगम ने जिले के 67 ऐसे गांवों को चिन्हित किया था। विभाग ने इसकी डीपीआर बनाकर जिला प्रशासन को सौंपी थी। जिला प्रशासन ने शासन को यह प्रस्ताव भेज दिया था।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए 67 में से 44 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 120 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। जिसके तहत गुजरात की कार्यदायी संस्था ने हापुड़ के गांव हिम्मतपुर से टैंक निर्माण का कार्य शुरू भी कर दिया है।
इन गांवों में होगा निर्माण
धौलाना ब्लॉक-दौलतपुर ढिकरी, समाना, हिम्मतनगर, भोवापुर, हसनपुर लौधा, कमरुद्दीनगर, कंदौला, निधावली, हावल, लालपुर, जादोपुर, नंगल उदय रामपुर।
सिंभावली ब्लॉक-बीरमपुर, अटूटा, दत्तियाना, हिम्मतपुर, फरीदपुर गोसाईं, मोहम्मदपुर, राजपुर मंढैया, सैना, टोडरपुर, बंगौली।
गढ़ ब्लॉक-लुहारी, फत्तापुर, डहाना, भगवतीपुर उर्फ लिसड़ी, खिलवाई, आलगीरपुर, सादुल्लपुर, लौधी, पूठ।
हापुड़ ब्लॉक-अल्लीपुर मुगलपुर, मीरपुर मजरा, अल्लाबक्सपुर, आलमपुर, रसूलपुर, अब्दुल्लापुर बसंतपुर, वझीलपुर, दस्तोई, बड़ौदा हिंदवान, दादरी, भटियाना, महमूदपुर, मलकपुर, नान।
सोलर पंप से होंगे संचालित
चयनित गांवों में बनाए जाने वाले ओवर हेड टैंक सोलर पंप चलित होंगे। इनके लिए बिजली के कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में लोगों को पानी किल्लत से परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।
लाखों घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
जिले के कई गांव ऐसे हैं जिनके भूगर्भीय जल में आरर्सेनिक, फ्लोराइड व अन्य गुणवत्ता प्रभावित करने वाले तत्व पाए जाते हैं। इनमें अधिकांश गांव काली नदी के किनारे हैं। यहां दूषित भूगर्भीय जल के कारण गंभीर बीमारियों से लोग ग्रसित हैं। लेकिन ओवरहेड टैंक के निर्माण से इन गांवों के लाखों घरों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा काम
शासन से 44 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन गांवों में टैंक निर्माण कराकर, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।--विनय रावत, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें