फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का दूसरा डोज लगवाने वालों में उत्साह कम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का दूसरा डोज लगवाने वालों में उत्साह कम
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में दूसरा डोज लगवाने वाले लोगों में कम उत्साह दिख रहा है। अभी तक 75871 लोगों ने ही दूसरा डोज लगवाया है। जबकि शनिवार का दिन सिर्फ ऐसे लोगों के लिए ही रिजर्व किया गया है।
जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ है। हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने के बाद पहले चरण में 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को शामिल किया गया था। दूसरे चरण में 45 साल से ऊपर वाले बीमार लोग, तीसरे चरण में 45 से ऊपर वाले लोग व इसके बाद 18 साल से अधिक उम्र केलोगों को टीकाकरण में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए जिले में क्लस्टर एक्टिविटी चलाई जा रही हैं। लेकिन दूसरा टीका लगवाने वालों में उत्साह काफी कम देखने को मिल रहा है। ऐसे लोगों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए शासन से शनिवार को सिर्फ दूसरा डोज लगाने के ही आदेश दिए गए हैं। लेकिन बीते शनिवार को सिर्फ 1100 लोगों ने ही दूसरा टीका लगवाया था। अब आगामी शनिवार को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी : कोरोना रोधी टीके का दूसरा डोज लगने पर ही संक्रमण से लडने में हमारा शरीर सक्षम होगा। ऐसे में दूसरा डोज लगवाने में लापरवाही कतई न करें। शनिवार को सिर्फ ऐसे लोगों के लिए ही टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें