फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बैंक खाते की जानकारी ले निकाले 90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर बैंक खाते की जानकारी ले निकाले 90 हजार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी महिला को साइबर ठगों ने फोन पर एक परिचित के बहाने झांसे में ले लिया और बैंक खाते से 90 हजार निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी करिश्मा जैन का नगर के एक बैंक में खाता है। करिश्मा के अनुसार उनके पास कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने उसे अपना एक परिचित बताकर झांसे में ले लिया। उसके खाते में कुछ रुपये डालने की बात कहते हुए आरोपी ने बैंक संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खाते से साइबर ठगों ने करीब 90 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने का मेसेज मिलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें