जिले में कल चलेगा सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान
हापुड़। जिले में मंगलवार को सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होगा। मेगा अभियान चलाकर 43 गांवों में 21 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका प्रस्ताव शासन में भेज दिया गया है। गांवों का चयन सोमवार को किया जाएगा, साथ ही टीमों का भी गठन होगा। इस अभियान के लिए अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लोगों को तेजी से प्रतिरक्षित करने का अभियान जिले में शुरू किया गया है। पांच जुलाई से यहां कलस्टर एक्टिविटी शुरू हुई थी। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण यह अभियान गति नहीं पकड़ सका। शासन से अब तीन अगस्त को मेगा अभियान चलाए जाने का आदेश हुआ है। हापुड़ में ब्लॉकवार 43 गांवों में इस अभियान को चलाया जाएगा। जिसमें 21 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि गांवों का चयन सोमवार को हो सकेगा, टीमों का गठन भी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा गांव चयन प्रक्रिया के दौरान ही किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे।
-यह रखा गया है लक्ष्य
अस्पताल क्षेत्र गांव/वार्ड कुल टीकाकरण
सीएचसी हापुड़ 15 6600
सीएचसी गढ़ 11 3000
सीएचसी सिंभावली 04 3000
सीएचसी धौलाना 08 3000
पीपीसी हापुड़ 03 3000
पीपीसी पिलखुवा 02 2000
----
शासन से तीन अगस्त को मेगा अभियान चलाने के निर्देश मिले हैं। कुल 43 गांव/वार्ड में 21 हजार लोगों को टीकाकरण इस दिन किया जाएगा। जिसमें एट द स्पॉट रजिस्ट्रेशन होंगे। 18 साल से ऊपर को कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करा सकता है।-डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।