फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी बोले, दो लाख रिश्वत न दी तो विजिलेंस अफसर ने दर्ज कराया फर्जी मुकदमा

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर उद्योग बंधुओ के साथ डीएम की बैठक में हंगामा करते उद्योगबंधु. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
उद्यमी बोले, दो लाख रिश्वत न दी तो विजिलेंस अफसर ने दर्ज कराया फर्जी मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। उद्योग बंधुओं की मंगलवार को डीएम के साथ हुई बैठक हंगामेदार रही। धीरखेड़ा स्थित एक फैक्टरी मालिक ने विजिलेंस अफसर पर दो लाख रुपये रिश्वत न देने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों को भी कार्य में लापरवाही पर फटकार लगी।
डीएम अनुज सिंह व सीडीओ उदय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उद्यमी ने आरोप लगाया कि बिजली की विजिलेंस टीम ने 24 मार्च को उनके यहां छापा मार दिया। जबकि पांच मार्च को ही उन्हें कनेक्शन दिया गया था। फैक्टरी में निर्माण कार्य चल रहा था। आरोप है कि अफसर ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांग और न देने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। उद्यमी की शिकायत पर डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी में पिछले काफी समय से लंबित शिकायतों पर भी उद्यमियों ने नाराजगी जताई। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों ने एमएसएमई की सुविधाओं का लाभ क्षेत्रीय व्यापारियों को न मिलने की आवाज उठाई। उन्होंने रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंप लगाने की मांग की।
पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल, विकास शर्मा और सचिव विनोद शर्मा ने बिजली और क्षतिग्रस्त सड़कों के समाधान की मांग उठाई। बैठक में राजीव गर्ग दतियाना वालों ने बाजारों में पुलिस पिकेट तैनात करने की मांग की। बैठक में विजय अग्रवाल, अशोक छारिया, आईआईए सचिव शांत्नु सिंहल, राजेंद्र, पुरुषोत्तम चौबे, संजय गर्ग, अमन गुप्ता व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अनुज सिंह, डीएम हापुड़ : उद्यमियों द्वारा कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। जांच में सत्यता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -
व्यापारी राजीव : डीएम अनुज सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है। उन्होंने उद्योग बंधुओं की तरह व्यापारी बंधुओं की बैठक का आयोजन की मांग की है।
विज्ञापन

ललित कुमार छावनी वाले : उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाना चाहिए। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का शोषण रोका जाए और भयमुक्त माहौल बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें