फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान परिस्थितियों में जनसंख्या कानून जरूरी: प्रांशु दत्त

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश अध्य्क्ष। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
वर्तमान परिस्थितियों में जनसंख्या कानून जरूरी : प्रांशु दत्त
विज्ञापन

हापुड़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प नहीं है। विधान सभा चुनाव में पार्टी 350 सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाएगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है। यह कानून समान रूप से सभी पर लागू होगा। किसी विशेष वर्ग को निशाना बनाकर यह नियम निर्धारण नहीं किया जा रहा है। भाजपा वोट देश के विकास के नाम पर लेती है, जबकि पुरानी सरकारें भेदभावपूर्ण तरीके से कार्य करती रहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सर्वसमाज के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्साही व निष्ठावान युवाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है। उन्हें दायित्व भी सौंपे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। विधानसभा चुनाव में जीत भाजपा की ही होगी।
विज्ञापन

इस दौरान हर्षदीप त्यागी, दीपक भाटी, मोहित पाल, आयूष त्यागी, दुष्यंत शर्मा, आशीष त्यागी, नितिन, सागर, प्रशांत गौड़, हितेष कश्यप, रितिक त्यागी, अंकित सैन, श्रेय जैन, मान्य खरबंदा, अनिरुद्ध सिंह, राहुल त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें