फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव में 6441 को मिले डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका उत्सव में 6441 को मिले डोज
विज्ञापन

हापुड़। गांवों में मंगलवार को टीका उत्सव मनाया गया। 17 गांवों में 6441 लोगों ने टीका लगवाकर खुद को कोरोना से लड़ने के लिए सक्षम बनाया। शहरी क्षेत्र के बूथों पर भी टीका लगवाने के लिए मारामारी मची रही। अब तक तीन लाख से अधिक लोग कोरोनारोधी टीका लगवा चुके हैं। बुधवार को टीकाकरण के लिए बूथ निर्धारित कर दिए गए हैं।
कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण तेजी से चल रहा है। मंगलवार को जिले के 17 गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों ने भारी उत्साह दिखाया। बूथों पर करीब 6471 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहरी क्षेत्र के 10 बूथों पर भी टीका लगवाने के लिए मारामारी मची रही। बड़ी संख्या में युवा स्लॉट बुक कराकर बूथ पर पहुंचे। जिले में अब तक तीन लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। जिसमें प्रथम डोज 2.80 लाख लोगों को लगी है, जबकि दूसरी डोज 54 हजार से अधिक लोगों को लगाई जा चुकी है। गांवों में बिना रजिस्ट्रेशन कराए टीकाकरण कराया जा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्र के बूथों पर 18 से 44 साल के युवाओं को स्लॉट बुकिंग के बाद टीका लगाया जा रहा है।
- मंगलवार को इन गांवों में हुआ टीकाकरण -
मंगलवार को गांव धनौरा, जरौठी, श्यामपुर, मलकपुर, ददायरा, नवादा, सारिकपुर, भगवानपुर, बुकलाना, धनपुरा, फरीदपुर, भोवापुर, दौतई, सपनावत, गालंद, धौलाना में टीकाकरण किया गया।
- आज इन स्थानों पर होगा टीकाकरण -
बुधवार को पीपीसी हापुड़, सीएचसी हापुड़, जिला अस्पताल, सीएचसी गढ़, सीएचसी सपनावत, सीएचसी धौलाना, पीएचसी सिंभावली, सीएचसी सिंभावली, एएनएमटीसी पिलखुवा।
---
मंगलवार को टीकाकरण में लोगों ने उत्साह दिखाया। 6471 लोगों को टीका लगाया गया है। बुधवार को भी तेजी से टीकाकरण होगा। लोग टीका अवश्य लगवाएं। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन

----
जिले में दूसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना का कोई मरीज
हापुड़। जिले में मंगलवार को भी कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। जबकि एक मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब चार रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को टीमों द्वारा 2072 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1085, आरटीपीसीआर से 982, ट्रूनेट से पांच लोगों की जांच की गई। इसमें कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला।
--
जिले में मंगलवार को कोई नया मरीज नहीं मिला है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब चार है। जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें