फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से होती है जनप्रतिनिधि की पहचान-सांसद वी के सिंह

विज्ञापन
सम्मेलन समारोह में जनरल वीके सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
काम से होती है जनप्रतिनिधि की पहचान - वीके सिंह
विज्ञापन

पिलखुवा। सोमवार को रेजीमेंट इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सांसद जरनल वी सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद जरनल वीके सिंह ने कहा लोकतंत्र में प्रधान सबसे ताकतवर व्यक्ति होता है। चुनाव होते रहते हैं। हार-जीत लगी रहती हैं। लेकिन, जो सभी को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करता है जनता उसे सदियों को याद रखती है। भाजपा इसी विचारधारा की पार्टी है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए जरूरी है कि वहां के वार्ड सदस्य और प्रधान मिलकर कार्य करें। प्रधान ऐसे कार्य करें जिससे आमजन की सेवा में कोई कमी ना रहे। कार्यक्रम का आयोजक पूर्व विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि जनता ने उन्हें विधायक बनाकर सेवा का मौका दिया था। क्षेत्रवासी जानते है कि उनके कार्यकाल में कितने विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि जीत हमेशा जिम्मेदारी बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा कवि मोहित पुंडीर ने कविता प्रस्तुत कर लोगों को जोश भरा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया ने कहा वह क्षेत्र की जनता के मान, सम्मान के लिए वह सदैव संघर्षरत रहेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा बसंत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रमोद नागर, रजापुर ब्लॉक प्रमुख राहुल डैनी, एवं धौलाना विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सम्मानित होने वाले प्रधानों में राजपाल चौधरी हसनपुर, प्रदीप तेवतिया भावा, अब्बास मस्तान सिखेड़ा, अतीक अहमद धौलाना, कुलदीप त्यागी अच्छेजा, जबर सिंह रामपुर, फरहत खिचरा, मुर्नेंद्र राठी छिजारसी, लोकेश चौधरी दस्तोई, लोकेश कुमार नगोला, गिरीश तोमर शामली, सतपाल यादव नान, नितेंद्र आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक धर्मेश तोमर एवं पवन त्यागी ने सांसद वीके सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अल्पना चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुशल सिसौदिया, संगीता गहलौत, जितेंद्र चित्तौड़ा, ग्रामीण जनसेवा संस्थान की अध्यक्ष अल्पना चौहान, प्रदीप सोम आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं संचालन विशाल कौशिक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें