ब्रह्मलीन महंत को दी गई समाधि, साधु-संतों की उमड़ी भीड़
गढ़मुक्तेश्वर। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व सोहनगिरि आश्रम के मुख्य महंत सोहन गिरि महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद उनके पार्थिव शरीर की शोभायात्रा निकालने के बाद आश्रम परिसर में समाधि दी गई। इस दौरान उनके शिष्यों समेत दूरदराज से आए साधु-संतों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद महंत प्रेम गिरि को सोहन गिरि आश्रम का मुख्य महंत नियुक्त किया गया।
गंगानगरी ब्रजघाट में स्थित सोहन गिरि आश्रम के मुख्य महंत और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सोहन गिरि महाराज (90 वर्ष) रविवार को हरिद्वार से ब्रजघाट लौटे थे। जो सोमवार की सुबह ब्रह्मलीन हो गए। महंत के निधन की सूचना से उनके शिष्यों समेत संत समाज के लोग ब्रजघाट पहुंच गए। सोमवार की सुबह ब्रह्मलीन महंत सोहन गिरि महाराज के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आश्रम से बाहर लाया गया। जहां बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। करीब 11 बजे शोभायात्रा आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। जहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि महाराज, महामंत्री हरि गिरि महाराज समेत अन्य साधु-संतों ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के बीच दिवंगत महंत को आश्रम परिसर में समाधि दी।
इसके बाद अखाड़े के मुख्य संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि महाराज को सोहन गिरि आश्रम का मुख्य महंत नियुक्त किया। इसके अलावा उनके सहयोगी के रूप में स्वामी भीम गिरि महाराज, आजाद गिरि महाराज, थानापति ध्यान गिरि महाराज, अमृत गिरि महाराज को मनोनीत किया गया। इस मौके पर संत समाज व शिष्यों ने महंत सोहन गिरि महाराज के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पृथ्वी गिरि महाराज, महंत उमा शंकर भारती, महामंडलेश्वर महेश गिरि, रवि गिरि महाराज, संजय गिरि, गनपत गिरि महाराज, नारायण गिरि, महंत मोहन भारती, बलराज गिरि, महंत रामेश्वर गिरि, शिवानंद सरस्वती महाराज, श्रीमहंत निरंजन भारती, महेशानंद महाराज, महंत सुमेर गिरि, थानापति देवगिरि महाराज, बजरंग गिरि, गिरिशानंद महराज, ओमप्रकाश पहलवान, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक, विनय मिश्रा, मनोज गोयल, मनोज गोयल, प्रदीप गोस्वामी, गौरव मिश्रा, मोहित शर्मा, अभिषेक पांडे, राहुल शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संवाद
ब्रजघाट में सोहनगिरि आश्रम परिसर में महंत को समाधि देते अन्य महंत।- फोटो : GARH