फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपैड़ा कट के पास सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपैड़ा कट के पास सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा के पास बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें नितिन (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई विपिन (22) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गमगीन माहौल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि उसके पुत्र नितिन की ससुराल जिला बुलंदशहर के स्याना में हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे नितिन अपने छोटे भाई विपिन के साथ बाइक पर सवार होकर स्याना जा रहे थे। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा के निकट सिरोही ढाबे के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नितिन के शव को कब्जे में लिया और विपिन को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए विपिन को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खरखौदा के पास पहुंचने पर विपिन ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों भाइयों की मौत हुई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें