फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के 8600 डोज मिले, आज 7 गांवों में टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन के 8600 डोज मिले, आज 7 गांवों में टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार को 7 गांवों में सेशन लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। चार दिन बाद गांवों में फिर से यह अभियान शुरू हो रहा है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, शहरी क्षेत्र के बूथों पर 1640 को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शासन से विभाग को 8600 डोज मिले हैं, जिन्हें कोल्ड चेन में पहुंचा दिया गया है।
बीते एक सप्ताह से जिले में वैक्सीन की भारी किल्लत बनी हुई थी। जिसके चलते गांवों में क्लस्टर अभियान पर भी रोक दी गई थी। ग्रामीण टीकाकरण के लिए भटक रहे थे। रविवार को शासन से स्वास्थ्य विभाग को 8600 वैक्सीन के डोज मिले। वैक्सीन मिलते ही अफसरों ने बंद पड़ी क्लस्टर अभियान को चलाने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार को 7 गांवों में सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। गांवों को चिन्हित कर लिया गया है। हालांकि टीके का लक्ष्य अभी तय नहीं हो सका है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र व अन्य अस्पतालों के बूथों पर लगने वाले सत्र पहले ही तरह ही जारी रहेंगे। स्वास्थ्य अफसरों का दावा है कि जल्द ही वैक्सीन की अतिरिक्त डोज भी मिलेंगे, जिसके बाद गांवों में तेजी से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-इन गांवों में चलेगा टीकाकरण अभियान-
सोमवार को गांव पटना, मुरादपुर, मंसूरपुर, इम्टौरी, सादिकपुर, नवादा, काठीखेड़ा में कोरोना टीकाकरण का अभियान चलेगा।
-शहरी क्षेत्र व अस्पतालों पर लगने वाले बूथ-
बूथ टीकाकरण
पीपीसी हापुड़ 300
सीएचसी हापुड़ 300
जिला अस्पताल 200
सीएचसी गढ़ 300
सीएचसी धौलाना 70
पीएचसी सिंभावली 120
सीएचसी सिखैड़ा 150
सीएचसी सिंभावली 100
एएनएमटीसी 100
---
वैक्सीन के 8600 डोज मिल गए हैं, सोमवार को गांवों में सत्र लगाकर टीकाकरण होगा। साथ ही पहले के बूथ पूर्व की भांति चलेंगे। लोग बूथों पर टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें