फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में ही खत्म हो गई वैक्सीन, मायूस लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे में ही खत्म हो गई वैक्सीन, मायूस लौटे लोग
विज्ञापन

हापुड़। जिले में वैक्सीन की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। जिसके कारण टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को केंद्रों पर मात्र एक घंटे में ही वैक्सीन खत्म हो गई और लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बुधवार को जिले में मात्र 1160 लोगों को ही वैक्सीन के डोज लग जा सके। हालांकि देर शाम वैक्सीन के 8800 डोज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
वैक्सीन की कमी से टीकाकरण अभियान धीमी गति से चल रहा है। बुधवार को भी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। केवल 250 लोगों को ही टीके की पहली डोज लग सकी। जबकि 1162 लोगों को ही टीके की दूसरी डोज लग सकी। वहीं गांवों में क्लस्टर अभियान भी नहीं चल सका।
विज्ञापन

सात केंद्रों पर लगे कैंप
बुधवार को सात स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीकाकरण अभियान चलाया गया। लेकिन केद्रों पर एक घंटे में ही वैक्सीन समाप्त हो गई। जबकि इस दौरान केंद्रों पर लाइनें लगी हुई थी। ऐसे में वैक्सीन खत्म होने के बाद लाइनों में लगे लोगों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों को मायूस होकर केंद्रों से लौटना पड़ा।
सभी टीकाकरण केंद्रों पर मात्र 1162 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। इनमें से 18 से 44 आयु वर्ग के 164 लोगों को टीके का पहला डोज लगाया गया। 45 से ऊपर की उम्र के 86 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा 18 से 44 उम्र के 207 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगा। इसके अलावा 45 से ऊपर की उम्र के 705 लोगों को टीके का डोज लगा।
विज्ञापन

तेज होगा टीकाकरण अभियान
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजीव कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में टीके की पर्याप्त डोज प्राप्त होंगी। जिससे अभियान में तेजी आएगी।
जिले को मिले 8800 डोज
बुधवार को वैक्सीन की किल्लत के बाद देर शाम 8800 वेक्सीन के डोज मिल गए हैं, जिससे बृहस्पतिवार को टीकाकरण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। डोज में 7000 डोज कोविशील्ड और 1800 को वैक्सीन की शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें