फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की शिवानी यादव बनीं सिंभावली ब्लॉक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की शिवानी यादव बनीं सिंभावली ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को मतदान हुआ। मतदान में 92 बीडीसी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 78 मत प्राप्त कर सपा नेता सतपाल यादव की बेटी शिवानी यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी चंचल रानी को 64 वोटों से पराजित कर दिया। शिवानी की जीत से सपाइयों में खुशी की लहर है। वहीं मतदान के दौरान डीएम-एसपी ने सिंभावली पहुंचकर निरीक्षण किया । ड्रोन की मदद से निगरानी की गई।
जनपद में गढ़, हापुड़, धौलाना ब्लॉक पर भाजपा की कृष्णा देवी, ममता सिंह, निशांत सिसौदिया पहले ही निर्विरोध प्रमुख बन चुके थे। लेकिन सिंभावली ब्लॉक में सपा समर्थित शिवानी यादव और निर्दलीय चंचल रानी द्वारा नामांकन किए जाने के चलते शनिवार को मतदान की प्रक्रिया हुई। हालांकि चंचल को भाजपा का बाहरी समर्थन था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे से सिंभावली ब्लॉक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। गेट के अंदर केवल बीडीसी मतदाता को ही प्रवेश करने दिया गया। पांच बीडीसी ने सहायक के लिए आवेदन किया था, जिनके साथ सहायक मतदान स्थल तक पहुंचे। शाम तीन बजे तक चले मतदान में कुल 92 बीडीसी ने अपने-अपने मत डाले। मतदानके बाद तुरंत मतगणना आरंभ कर दी गई। तीन बजकर 5 मिनट पर आरंभ हुई मतगणना करीब 25 मिनट तक चली। 3.30 पर मतगणना पूर्ण कर एआरओ विनय रावत ने शिवानी यादव को 64 मतों से विजयी घोषित कर दिया। शिवानी यादव की जीत से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवानी की जीत के बाद पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूर्व प्रमुख कुंवरपाल यादव, तेजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, विपिन चौधरी, फकीरा चौधरी, फारुख प्रधान, रणधीर सिंह, अमित उपैड़ा, आमिर चौधरी, दुष्यंत यादव आदि ने उन्हें बधाई दी।
डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
मतदान और मतगणना के दौरान डीएम अनुज सिंह, एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने मतदान स्थल का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम विशाल यादव, अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ पवन कुमार, पिलखुआ सीओ डॉ. तेजवीर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
विजयी प्रत्याशियों को दिए प्रमाण पत्र
भाजपा के तीन निर्विरोध प्रत्याशी हापुड़ से ममता तेवतिया, गढ़ से कृष्णा देवी और धौलाना से निशांत शिशौदिया के अलावा सिंभावली ब्लॉक से जीतीं सपा प्रत्याशी शिवानी यादव को डीएम अनुज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रमाण पत्र सौंपे। तीनों निर्विरोध भाजपा प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष उमेश राणा और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण रहा चुनाव
चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। निर्धारित समय में निष्पक्ष रूप से निर्भीक होकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।-अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें