फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल का बच्चा मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
9 साल का बच्चा मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शनिवार को 9 साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है। चोट लगने पर बच्चे को पिलखुवा के सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ट्रूनेट मशीन की जांच में वह संक्रमित मिला। हालांकि बच्चे की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। शनिवार को एक मरीज के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार सिंभावली निवासी 9 वर्षीय बच्चे को चोट लग गई थी। जिसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार से पहले यहां कोरोना की जांच कराई गई, जिसमें बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार को 1800 लोगों की कुल जांच की गई, जिसमें यही बच्चा कोरोना संक्रमित मिला। सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है, जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, बच्चे की हालत भी ठीक बताई जा रही है। जबकि एक मरीज के स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----613059
कुल मरीज---12288
स्वस्थ मरीज---12067
एक्टिव मरीज---06
मौत--------215
ट्रूनेट से जांच में एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। जिसका उपचार कराया जा रहा है, बच्चे की हालत सामान्य है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें