फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का बकाया भुगतान के लिए किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का बकाया भुगतान के लिए किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। गन्ने का बकाया भुगतान और दाम बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के आह्वान पर किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। गन्ने का मूल्य 400 रुपये/क्विंटल घोषित कराने और 14 दिन के अंतराल पर भुगतान की मांग उठाई गई। किसानों ने इस मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान गन्ने की फसल पर निर्भर है। लेकिन बीते चार सालों से गन्ने के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी है। जबकि अन्य चीजों पर दिन रात महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार को गन्ने का मूल्य 400 रुपये घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संगीता ने कहा कि जिले के किसानों का शुगर मिलों पर करीब 500 करोड़ रुपया बकाया है। जबकि महंगे बिजली के बिल, महंगा खाद, पानी से किसानों को जीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। जिला प्रशासन भी इस समस्या पर गंभीर नहीं है। जिसके चलते मिल के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

इन समस्याओं के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर, जल्द समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई। इस मौके पर शिवराज त्यागी, सीमा ठाकुर, सुमित मावी, सोनू चौहान, गजेंद्र सोलंकी, हर्ष प्रताप सिंह, नवजोज रणधावा, सोनू राणा, फतेह सिंह, राजेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, सुखराम सिंह, रामकुमार, राहुल, आकाश, कन्हैया, पतराम, मुकेश चौहान, गंगाशरण, सीमा सिंह, राम सिंह, अनिल, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें